उत्तराखंड

रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के लिए अलाव की व्यवस्था..

रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के लिए अलाव की व्यवस्था..

एसपी के निर्देश के बाद प्रभारी निरीक्षक ने जवानों के लिए की व्यवस्था..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग बाजार में रात्रिकालीन डयूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों के लिए एसपी ने अलाव एवं जलपान की व्यवस्था की है, जिस पर डयूटी में नियुक्त पुलिस कार्मिकों ने एसपी का आभार प्रकट किया।
पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के व्यस्ततम कस्बों में पुलिस की विजिबिलिटी एवं अलर्टनेस दिखने के साथ ही जनपद के लिए उपलब्ध हाईवे पेट्रोल वाहन निरन्तर गश्त में रहने के निर्देश दिए थे।

इसके अलावा अत्यधिक ठण्ड के दृष्टिगत ड्यूटीरत पुलिस बल को अलाव एवं चाय-बिस्किट की व्यवस्था कराये जाने को कहा था। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल नेगी ने रुद्रप्रयाग बाजार की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को रात्रि लगभग 2 बजे चाय-बिस्किट उपलब्ध कराए। साथ ही बाजार में नियुक्त पुलिस बल के लिए अलाव की व्यवस्था भी की।

ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों ने एसपी का आभार प्रकट किया है। पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे ने बताया कि इस प्रकार की छोटी सी मदद से पुलिस कार्मिकों में अपनी ड्यूटी को और भी लगन एवं मेहनत से करने का जोश एवं जज्बा पैदा होता है। इसी प्रकार की व्यवस्था जनपद के हरेक थाना क्षेत्रान्तर्गत उपलब्ध करायी जा रही है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top