उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के लिए बनेगा रोप-वे, सिर्फ 9 मिनट में पूरा होगा सफर..

यमुनोत्री धाम के लिए बनेगा रोप-वे, सिर्फ 9 मिनट में पूरा होगा सफर..

 

 

 

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम का सफर अब केवल 9 मिनट में पूरा होगा और यात्रियों को खड़ी चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। उम्रदराज लोग भी बेहद आसानी से यमुनोत्री पहुंच जाएंगे। प्रदेश सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक निर्माण की तैयारियों में जुट चुकी है। यह रोपवे साढे 3 किलोमीटर लंबा होगा और इसके बनने के बाद श्रद्धालु केवल 9 मिनट में खरसाली से धाम तक पहुंच सकेंगे। आपको बता दें कि अभी खरसाली से यमुनोत्री की दूरी पैदल तय करने में 3 घंटे का वक्त लगता है।

 

यह चढ़ाई बेहद मुश्किल है और इस वजह से बुजुर्गों को धाम तक पहुंचने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मगर खरसाली से यमुनोत्री धाम तक इस रोपवे के बनने के बाद 3 घंटे की पैदल दूरी मात्र 9 मिनट की रह जाएगी और लोग बेहद आराम से धाम तक पहुंच सकेंगे। 183 करोड़ की लागत वाले इस रोपवे परियोजना के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही कार्य शुरू करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं और इसी कड़ी में यमुनोत्री रोपवे को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। यमुनोत्री धाम तक पहुंचने के लिए खरसाली से 6 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। 2008 में यमुनोत्री धाम में रोपवे बनाने का मुद्दा उठाया गया मगर तब बात आगे नहीं बढ़ी। 2010 में एक बार फिर इस ओर पहल हुई और रोपवे निर्माण का जिम्मा एक फर्म को सौंपा गया।

2014 में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसके लिए आपत्ति जारी की जिसके बाद पिछले 3 साल से यह मामला लटका हुआ था। अब आखिरकार यमुनोत्री रोपवे के निर्माण में एक फर्म ने रुचि ले ली है और पर्यटन विभाग एग्रीमेंट की कार्यवाही कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यमुनोत्री में रोपवे का काम शुरू होगा। ताकि पर्यटक और श्रद्धालु आसानी से यमुनोत्री पहुंच सकें।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top