देश/ विदेश

बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटे की मौत..

बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटे की मौत..

 

 

 

देश-विदेश: बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त आंचल (22) और दस माह के बेटे नक्श के रूप में हुई। हादसे में आंचल की ननद सिद्धि बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हैं। आपको बता दे कि रविवार रात को हादसे में पहले नक्श की मौत हुई थी। इसके बाद रविवार रात को आंचल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान रणबीर राणा के रूप में हुई है।

पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रणबीर का मकान काफी जर्जर था। कई बार इससे मकान की मरम्मत कराने के लिए कहा था। पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आंचल का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार आंचल अपने परिवार के साथ डी-ब्लॉक, नत्थूपुरा, स्वरूप नगर में रहती थी। इसके परिवार में पति चेतन के अलावा 10 माह का बेटा नक्श था। चेतन प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों का कहना हैं कि रविवार को नक्श की तबीयत खराब थी। रात को आंचल अपनी ननद सिद्धि के साथ बेटे को लेकर मेडिकल स्टोर वाली में डॉक्टर को दिखाने ले गई थी। वापसी में बारिश होने लगी तो दोनों गली में ही एक मकान के छज्जे के नीचे खड़े हो गई। अचानक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। तीनों मलबे की चपेट में आ गए।

 

राहगीरों ने घटना को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को मलबे से निकालने में जुट गए। कुछ ही देर बाद तीनों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां नक्श को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आंचल व सिद्धि का इलाज जारी था। सोमवार रात के समय आंचल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुई सिद्धि के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हुए हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top