उत्तराखंड

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद..

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद..

ब्यासी के पास भारी मलबा से हाईवे बंद..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में गुरुवार देर रात हुई बारिश से मलबा आने से कई जिलों में सड़कें बंद हैं। वहीं भूस्खलन से हाईवे भी बाधित हैं। टिहरी नरेंद्रनगर बाईपास के समीप हाईवे नीचे से खोखला होने के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दूसरे दिन भी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रखा है।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में गुरुवार देर रात हुई बारिश से मलबा आने से कई जिलों में सड़कें बंद हैं। वहीं भूस्खलन से हाईवे भी बाधित हैं। टिहरी नरेंद्रनगर बाईपास के समीप हाईवे नीचे से खोखला होने के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दूसरे दिन भी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रखा है। दूसरी ओर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास अवरुद्ध हो गया है।

देर रात से जनपद में हो रही भारी बारिश शुक्रवार सुबह सात बजे थमी। पागल नाला में हाईवे खोलने का काम एनएच ने शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने सात बजे से रात 12 बजे तक पांच घंटे के लिए भारी बारिश को लेकर लोकल अलर्ट जारी किया था। साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रहने को कहा था।

आपको बता दे कि मुनिकीरेती में बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास भारी मलबा आने के कारण गुरुवार को मार्ग अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने कारण दिनभर वाहनों आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भी मलबा आने के चलते भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।

एनएच ने सुबह से शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद शाम को मार्ग खोला। उधर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ खिसकने से सड़क नीचे से खोखली हो गई है। जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है। मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को आवाजाही की इजाजत दी गई है। वहीं बसों को सवारी उतारने के बाद इस पास से उस पार भेजा जा रहा है।

गंगोत्री हाईवे पर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग..

1- ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहन ऋषिकेश से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल से टीपरी-कोटी होते हुए चंबा व इससे आगे जा सकते हैं।
2- ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहन देवप्रयाग-मलेथा से दुगड्डा-पीपल डाली-कोटी होते हुए चंबा व इससे आगे जा सकते हैं।
3- चंबा से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहन वाया धनौल्टी-मसूरी बाईपास से देहरादून होते हुए जा सकते हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top