उत्तराखंड

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गणेश मार्तोलिया को बड़ी जिम्मेदारी..

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गणेश मार्तोलिया को बड़ी जिम्मेदारी..

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष पर हुए नियुक्त..

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मार्तोलिया को सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नेतृत्व दिया है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

 

 

उत्तराखंड: पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मार्तोलिया को सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नेतृत्व दिया है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था।

तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। सरकार ने व्यवस्था के तौर पर आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था। हालांकि, इस बीच सरकार ने समूह-ग की सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को दे दी थी।

आपको बता दे कि जीएस मर्तोलिया आईजी कार्मिक के पद से 31 अगस्त 2019 को रिटायर हुए थे। इसके बाद 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मर्तोलिया को उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। एक-दो दिन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top