उत्तराखंड

भारत-चीन की सीमा पर ग्लेशियर टूटा, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी..

भारत-चीन की सीमा पर ग्लेशियर टूटा,8 की मौत, रेस्क्यू जारी..

उत्तराखंड: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास शुक्रवार को ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 384 लोगों को अब तक सुरक्षित बचाया गया है। आपको बता दे कि सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। जो जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। सीएम तीरथ रावत कहना हैं कि नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में एलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ से भी सम्पर्क किया जा रहा हैं।

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो पाये। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है और इसके साथ ही आईटीबीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिये है।

 

ग्लेशियर टूटने की वजह से बीआरओ के दो लेबर कैंप इसकी चपेट में आए थे। कैंप में रह रहे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना से करीब तीन किमी की दूरी पर आर्मी कैंप है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना के तुरंत बाद ही सेना ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। बचाव व राहत कार्य जारी है। घटना में 8 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top