उत्तराखंड

यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य-पर्यटन मंत्री महाराज..

यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य-पर्यटन मंत्री महाराज..

 

 

 

 

 

 

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य बताया है। मंत्री सतपाल महाराज का कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण करनाvपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अनिवार्य बताया है। मंत्री सतपाल महाराज का कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। उनका कहना हैं कि पंजीकरण से ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल पाती है। किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी और मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top