पीसीसी सदस्य ने की पत्रकारों से वार्ता
रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरपाल सिंह रावत ने आगामी निकाय चुनावों में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मूल निवासी होने से अगस्त्यमुनि में वे ही भाजपा को कढ़ी टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने अपनी बात प्रदेश तक पहंुचा दी है और उन्हें विश्वास है कि सामान्य सीट होने पर पार्टी उन्हे ंअपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री रावत ने अपनी दावेदारी को पुख्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में हमेशा कार्य किया है। बुरे वक्त में भी हमेशा कांग्रेस के साथ रहे हैं। कांग्रेस में विभिन्न पदो ंपर रहते हुए उन्होंने हमेशा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य किया है। पिछले विधान सभा चुनावो ंमें उन्होंने ब्लाॅक अध्यक्ष रहते हुए बेहतर रणनीति से प्रधानमंत्री मोदी की भीषण आंधी के बाबजूद कांग्रेस प्रत्याशी को केदारनाथ विधान सभा सीट से विजयी बनाने में सहयोग किया। अब वे जब नगर पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पार्टी को भी उनकी अभिलाषा के अनुरूप सामान्य सीट होने पर उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। वर्ष 2013 में भी उन्होंने दावा किया था, मगर तब पार्टी ने विशेष रणनीति के तहत सामान्य सीट पर आरक्षित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था।