उत्तराखंड

स्कूल में अचानक बेहोश हुई टीचर, जन्मदिन के दिन ही हो गई मौत..

स्कूल में अचानक बेहोश हुई टीचर, जन्मदिन के दिन ही हो गई मौत..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: रामनगर के स्कूल में एक शिक्षिक क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस से पहले अपने जन्मदिन के मौके पर मिली बधाइयों का वो धन्यवाद कर रही थी। अचानक क्लास में शिक्षिका बेहोश हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये देखकर बच्चे स्तब्ध हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रमा बेला पत्नी अनिल बेला कालाढूंगी क्षेत्र के मोहनपुर रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैबुआ में शिक्षिका थीं। जो कि हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी थी। सोमवार को उनका जन्मदिन था।

फेसबुक पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। वो भी रोज की ही तरह सुबह स्कूल पहुंचीं। बच्चों ने भी उन्हें विश किया तो उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया। इसके बाद वो बच्चों को पढ़ाने लगी। इसी बीच वो अचानक से बेहोश हो गई। ये देख बच्चे घबरा गए। शिक्षिका को बेहोश देख बच्चे घबरा गए। जिसके बाद बच्चों ने भोजनमाता को इसकी जानकारी दी। भोजनमाता ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका नीता वर्मा को दी। शिक्षिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top