उत्तराखंड

58 हजार राशन कार्ड जमा, पात्र परिवारों के जल्द बनेंगे कार्ड..

58 हजार राशन कार्ड जमा, पात्र परिवारों के जल्द बनेंगे कार्ड..

 

 

 

 

 

 

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि पहली बार प्रदेश में गरीब परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए ‘अपात्र को ना, पात्र को हां’ अभियान चलाया गया। इसके तहत अब तक 58 हजार 374 परिवारों ने प्राथमिक परिवार, अंत्योदय, राज्य खाद्य योजना में बने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। जल्द ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सचिव खाद्य आपूर्ति को निर्देश दिए गए हैं।

 

उत्तराखंड: खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि पहली बार प्रदेश में गरीब परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए ‘अपात्र को ना, पात्र को हां’ अभियान चलाया गया। इसके तहत अब तक 58 हजार 374 परिवारों ने प्राथमिक परिवार, अंत्योदय, राज्य खाद्य योजना में बने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। जल्द ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सचिव खाद्य आपूर्ति को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को विधानसभा में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस अभियान के तहत राज्य में 58374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

अभी तक राज्य में जाने-अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे, लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। उनका कहना हैं कि प्रदेश में सक्षम परिवारों की ओर से गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन लिया जा रहा था। इसके लिए पहली बार राज्य में अभियान चलाया गया। जिन परिवारों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है, उनके खिलाफ रिकवरी या एफआईआर दर्ज करने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिस ग्राम पंचायत के वार्ड या गांव से राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं, उसकी जगह उसी गांव या वार्ड के पात्र गरीब परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। खाद्य सचिव को निर्देश दिए गए कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top