देश/ विदेश

सात साल की बच्ची के मुँह में कपडा ठूंसकर किया दुष्कर्म..

सात साल की बच्ची के मुँह में कपडा ठूंसकर किया दुष्कर्म..

देश-विदेश: बलात्कार। क्या ध्वनित करता है यह शब्द हमारे मानस के भीतर? एक स्त्री के प्रति किसी पुरुष का जबरन शारीरिक अत्याचार या इससे भी ‘कहीं ज्यादा’ कुछ ऐसा, जिस पर देर तक और दूर तक सोचने की जरूरत है। ना यह शब्द नया है ना यह कृत्य नया है। हर बार बस ‘पीड़‍िता’ नई होती है और पशुता की सीमाओं को लांघने वाला पुरुष नया होता है। अब तो हर दिन लगातार बलात्कार की घटनाए प्रकाश में आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना गोरखपुर के गगहा इलाके के एक गांव से सामने आई।

गांव की महिला के साथ छेड़खानी कर रहे युवक ने उसकी सात साल की बच्ची के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर गांव के किनारे बंधे पर स्थित झोपड़ी में रेप कर दिया। बच्ची को खोजते हुए मां पहुंची तो वह वहां खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी मौके से भाग निकला। बच्‍ची ने गांव के युवक द्वारा अपनेे साथ की गई दरिंदगी बयां की। तब मां ने इसकी सूचना गगहा पुलिस को दी।

 

 

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सिंटू राव (38 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सिंटू, रेप के मामले में पहले भी मुम्बई में जेल जा चुका है। वहां से छूटकर पांच महीनेे पहले ही गांव आया था। जानकारी के मुताबिक रविवार को दिन में दो बजे के करीब बच्ची के पिता भैंस चराने चले गए थे। जबकि बच्ची की मां बगल में कुछ ही दूरी पर घास साफ कर रही थी। तभी सिंटू बंधे पर स्थित उसकी झोपड़ी में गया। वहां बच्ची को अकेला पाकर उसकेे साथ हैवानियत की।

बेटी को खोजते हुए मां जब तक झोपड़ी में पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया था। लोकलाज के भय से मां ने रविवार को इसकी सूचना थाने पर नहीं दी। हालांकि जब गांव के अन्य लोगों को इसकी खबर हो गई तब सोमवार की सुबह बच्ची की मां ने गांव के आरोपी सिंटू राव के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दी। गगहा पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी पहले उसे भी छेड़ता था लेकिन वह विरोध नहीं करती थी। पर जब बच्ची के साथ घटना हुई तब उसे रहा नहीं गया।

 

 

दो बेटियों का बाप है आरोपी..

सात साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी सिन्टू खुद दो बेटियों का बाप है। बड़ी बेटी 16 साल तो छोटी 14 साल की है। आरोपित का पांच साल से उसकी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं है। पांच साल पहले दोनों बेटियों को लेकर पत्नी कोलकत्ता चली गई है। कोलकता में रह कर गुजार-बसर के लिए कुछ काम करती है

सिंंटू खुद मुम्बई मेें रहता था। वहां वह किसी निजी फर्म में काम करता था। पांच महीने पहले वह घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक मुम्बई में रेप के आरोप में भी वह जेल गया था। जेल से छूटने के बाद ही गांव आया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top