उत्तराखंड

चार नवंबर को प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी..

चार नवंबर को प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: 4 नवंबर को उत्तराखंड में लोकपर्व इगास के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐलान के बाद सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में गढ़वाली भाषा में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।

लोकपर्व इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।’ अब शासन ने इगास बग्वाल के दिन छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन के आदेशानुसार 4 नवंबर को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, प्रतिष्ठान, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे। आपको बता दे कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस त्योहार से जोड़ें।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top