देश/ विदेश

कैदी वाहन ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल..

कैदी वाहन ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल..

देश-विदेश: बिहार में बांका के अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर मंगलवार की रात करीब एक बजे केन्दुआर एवं रामपुर के बीच एक कैदी वाहन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कैदी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कैदी वाहन का चालक देवेन्द्र पंडित (40) गाड़ी में ही फंसा रह गया एवं गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं हादसे में वाहन सवार दो सिपाही भी घायल हो गए। आधी रात होने की वजह से लोग अपने घरों में थे। घायल सिपाही ने घटना की जानकारी अमरपुर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पुलिस पदाधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा। वहां चालक की स्थिति गंभीर देख अधिकारियों ने उन्हें तथा सिपाहियों को लेकर इलाज के लिए भागलपुर चले गए जहां चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों सिपाहियों की स्थिति ठीक है। पुलिस ने बताया कि बांका से कैदियों को मुंगेर भेजा गया था, वहां से लौटने के क्रम में यह घटना हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top