उत्तराखंड

कोरोना काल में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने पहुंचाई मदद..

कोरोना काल में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने पहुंचाई मदद..

रुद्रप्रयाग:  मिशन हौंसला के तहत जनपद पुलिस ने कोरोनाकाल में विभिन्न स्थानों पर जबरूरमंदों को खाद्य सामग्री के साथ ही अन्य मदद पहुंचाई। ताकि लोग स्वस्थ्य व सुरक्षित रह सके। वहीं संबंधित लोगों ने पुलिस के इन कार्यों की सराहना भी की।
कोरोनाकाल में लगे कफ्र्यू को देखते हुए जनपद पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रो में लगातार लोगो की मदद के लिए आगे आ रही है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष ऊखीमठ मुकेश थलेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शारीरिक रूप से अक्षम मोहन लाल निवासी ग्राम गांधीनगर के घर राशन सामग्री पहुंचाकर उसकी मदद की। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके छोटे पोता एवं पोती रहते हैं, उस जरूरतमंद महिला को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई।

 

रुद्रप्रयाग बाजार में ड्यूटी पर नियुक्त महिला उप निरीक्षक सोनल रावत ने देखा कि एक बुजुर्ग महिला परेशान लग रही है। महिला ने बताया कि उसे अपने घर जवाड़ी जाना है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से वह पैदल नहीं चल सकती। उक्त एसआई ने उक्त बुजुर्ग को अपनी स्कूटी से जवाड़ी गांव तक छोड़ा। राहुल कुमार निवासी बसंत विहार देहरादून अपनी कार से गोपेश्वर की तरफ जा रहे थे, कि अचानक जवाड़ी बाईपास के निकट पहाड़ी से एक पत्थर गिरने के कारण उक्त कार के चेंबर क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को अपनी समस्या बताई तो कोतवाली पुलिस ने रुद्रप्रयाग कस्बे में एक वर्कशॉप स्वामी से संपर्क कर, उक्त कार को ठीक करवाया। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने मचकन्डी, ग्राम केड़ा मल्ला में जरूरतमंद, वरिष्ठ नागरिको से भेंट कर उनकी कुशलता जानी, तथा जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी गई। संबंधित लोगों ने पुलिस इस कार्य की सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top