उत्तराखंड

10 फरवरी को उत्तराखंड में होगा सियासी घमासान..

10 फरवरी को उत्तराखंड में होगा सियासी घमासान..

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दस फरवरी को सियासी घमासान होगा। एक ओर जहां चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी भी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव रैली करेंगी।

 

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस फरवरी को अल्मोड़ा आ सकते हैं। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का कहना हैं कि जिले में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए गए हैं।

 

बता दे कि मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जागेश्वर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ फरवरी को सल्ट सीट में जनसभा करेंगे। दस फरवरी को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।

 

वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top