उत्तराखंड

पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को मिलेंगे 325 सैन्य अफसर..

पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को मिलेंगे 325 सैन्य अफसर..

उत्तराखंड: भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आज 325 कैडेट्स बतौर अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगे। साथ ही मित्र देशों के 70 कैडेट्स भी पास आउट होकर अपने देशों में सेना का हिस्सा बनेंगे। उपसेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखते हुए आईएमए परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

देश के 325 भावी सैन्य अफसरों की टोली देश की सरहदों की निगहबानी के लिए तैयार है। इनमें 147 रेगुलर और 130 टीजीसी कोर्स के कैडेट शामिल हैं। युवा अफसरों की यह टोली आज भारतीय सैन्य अकादमी में देश की आन-बान और शान को बनाए रखने की कसम खाएगी।
उपसेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे और कैडेट्स को संबोधित करेंगे।

 

 

आईएमए के आंतरिक भाग में सेना के जवान और कमांडो मोर्चा संभाले हुए हैं। जबकि, बाहरी सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है। परेड के दौरान पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। परेड समाप्त होने तक आईएमए से कोई भी वाहन नहीं गुजर पाएंगे।

कोरोना के कारण इस बार भी आयोजन सादगी के साथ होगा। बीते वर्षों की तुलना में तमाम गतिविधियां सीमित रखी जाएंगी। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत शारीरिक दूरी, मास्क सहित तमाम अन्य तमाम नियमों का पालन किया जाएगा। पिछली बार परेड में अभिभावक शामिल नहीं हुए थे, पर इस बार प्रत्येक कैडेट दो लोगों को आने की अनुमति होगी। यह अलग बात है कि उन्हें कोरोना-निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी हो।

 

 

पासिंग आउट परेड के दौरान डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक..

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के चलते पुलिस ने शनिवार के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। परेड के दौरान सुबह पौने सात बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए की तरफ यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

कोई भी वाहन बिना अनुमति के आईएमए की तरफ नहीं जा सकेगा। आईएमए की और जीरो जोन रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान को देखकर ही बाहर निकलें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top