उत्तराखंड

आउटसोर्स कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग उठाई..

समान कार्य का समान वेतन देने की मांग..

आउट सोर्सिंग/बेलदार कर्मचारी संघ का जिला अधिवेशन, कार्यकारिणी का गठन..

रुद्रप्रयाग:  आउट सोर्सिंग/बेलदार कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग के जिला अधिवेशन में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की पुरजोर मांग की गई। इसके साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन देने के लिए एकजुटता से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। तिलवाड़ा में संपंन हुए अधिवेशन में एआईजीडीसी के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हक की लड़ाई प्राणपण से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उनके मानदेय में भारी कटौती की जा रही है। उनके ईपीएफ और ईएसआई की भी जानकारी नहीं दी जा रही है। आउटसोर्स एजेंसी कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की तैनाती के लिए ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी जरूरी है। सभी मेट और बेलदारों को श्रम कानूनों का लाभ मिलना चाहिए। हाईकोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाय। प्रदेश महामंत्री सुबोध कांत, संयुक्त मंत्री तेजपाल शाह, हरीश निरंकारी, बलवीर लाल ने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रेम लाल को संरक्षक, सुरजी देवी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री हरीश निरंकारी, कोषाध्यक्ष आशा देवी, संयुक्त मंत्री रमेश कुमार, संगठन मंत्री सरस्वती देवी, प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी कादंबरी देवी को सौंपी गई। जबकि सुनील सिंह, नीमा देवी, बिमला देवी, शांति लाल, अनिल बुटोला, राजेन्द्र भट्ट को सदस्य नामित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top