उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, यहां करें अप्लाई..

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, यहां करें अप्लाई..

 

 

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल गया है। वहीं, बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल गया है। वहीं, बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की जानकारी दी है। कहा, इस साल नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सभी मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया कि वे अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दें ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। पत्र में कहा गया हैं कि पर्यटक एक ही दिन में न आएं, ताकि भीड़ न जुटे। रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही लोग आएंगे, तो इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्हें दर्शन भी अच्छे होंगे और सुरक्षा का भी ख्याल रहेगा।

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम..

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन सिस्टम लागू होगा। पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से होमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए।

चार तरीके से कराएं पंजीकरण..

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top