उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चो ने रोपा एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम…

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चो ने रोपा एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम...

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चो ने रोपा एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम…

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले सोमवार को एक पेड़ पुरानी बहाली के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग तक पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, फिजिशियन डॉ राजीव गैरोला, मुख्य कृषि अधिकारी सुदर्शन वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि यशवंत सिंह चैहान, प्रदीप राणा व अन्य कर्मचारियों द्वारा अभूतपूर्व योगदान प्रदान कर वृक्ष रोपित किए गए।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले कार्यक्रम को नई पेंशन योजना से पीड़ित समस्त कार्मिकों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में एवं विकास भवन मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वृक्षारोपण किया गया। गढ़वाल मंडल सचिव नरेश कुमार भट्ट ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कर्मचारी, अधिकारियों का आभार जताया।

 

जनपद रुद्रप्रयाग संरक्षक रणवीर सिंह सिंधवाल, उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को कर्मचारी हित में स्वीकार करना होगा। संगठन मंत्री संदीप रावत ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सभी को संघर्ष का संकल्प लेकर सफल बनाना होगा।

इस मौके पर सुखबीर बिष्ट, बीरपाल जगवाण, भरोसी लाल, संजय नेगी, सुधीर नेगी, बीएल आर्य, हरभजन सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पटवाल, ग्राम विकास अधिकारी संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन घिल्डियाल, गुड्डी देवी, महावीर सिंह रावत, दीपचंद सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top