देश/ विदेश

अब अंतरिक्ष में भी कर सकेंगे यात्रा, इतना होगा किराया..

अब अंतरिक्ष

अब अंतरिक्ष में भी कर सकेंगे यात्रा, इतना होगा किराया..

अंतरिक्ष में कर पाएंगे हॉलिडे सेलिब्रेट 2027 से पर्यटक..

सोशल : स्वर्ग में सीढ़ी लगाना” यह कहावत चरितार्थ सच साबित होने वाली है। खबरों की मानें तो अगर सब कुछ तय कार्यक्रमानुसार होता है, तो 2027 से पर्यटक अंतरिक्ष में हॉलिडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह कल्पना से परे की सोच है। पर्यटक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान समय में पर्यटक पृथ्वी की एक छोर से दूसरी छोर की यात्रा कर चुके हैं।
हालांकि, अंतरिक्ष की सैर का मलाल सबको है, लेकिन यह सपना आने वाले वर्षों में भी पूरा होने वाला है। इसके लिए हाल के दिनों में सक्रियता बढ़ी है। इससे पहले रिचर्ड ब्रैंसन की वर्जिन गैलेक्टिक स्पेस यान ने भी पर्यटकों को अंतरिक्ष की सैर कराने की घोषणा की है। ऐसी संभावना है कि 2022 में पहली बार पर्यटक स्पेस यान से 90 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर करेंगे। वहीं, 2027 से अंतरिक्ष की होटल में ठहरकर हॉलिडे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि Voyager Station के कंस्ट्रक्शन का काम 2026 से शुरू होगा, जो 2027 में तैयार हो जाएगा। इसके बाद से पर्यटक अंतरिक्ष की न केवल यात्रा कर सकते हैं, बल्कि अंतरिक्ष में रूककर दोस्तों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। हालांकि, इसका किराया थोड़ा ज्यादा एक्सपेंसिव है। तीन दिनों के लिए आपको $5 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 37 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
अंतरिक्ष में इस होटल का निर्माण Orbital Assembly Corporation (OAC) कंपनी के द्वारा किया जाने वाला है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि स्पेस होटल में बार, रेस्त्रां और जिम की सुविधाएं होंगी। इस होटल में एक साथ 280 मेहमान रह सकते हैं। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि सभी बिना गुरुत्वाकर्षण के हवा में लटककर पार्टी करेंगे। आपको बता दें कि कंपनी इस विषय पर गंभीरता से काम कर रही है और आर्टिफीसियल ग्रेविटी तैयार किया जाएगा, ताकि आप अपने पैर पर स्पेस होटल में खड़े होकर चांद-तारों का दीदार कर सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top