देश/ विदेश

नासा की चेतावनी इस महीने में होंगे कई धमाके..

नासा की चेतावनी

नासा की चेतावनी इस महीने में होंगे कई धमाके..

धरती की तरफ बढ़ रही बड़ी तबाही..

 

 

 

देश-विदेश:  नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं होने वाली हैं। इनमें कुछ घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं, तो वहीं कुछ अच्छी हो सकती हैं। इस बीच नासा ने दुनिया को डराने वाला खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है

कि जनवरी 2022 में पांच विशालकाय ऐस्टरॉइड धरती के पास से गुजरेंगे। इनमें से एक ऐस्टरॉइड बस के बराबर है जो जनवरी 2022 में धरती के पास गुजरेगा। इस ऐस्टरॉइड के 6 जनवरी को धरती के पास से गुजरने की संभावना है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 42 फीट व्यास वाले इस ऐस्टरॉइड का नाम 2014 YE15 है जिससे धरती को को कोई खतरा नहीं है। धरती के पास से जाने वाले ऐस्टरॉइड की तुलना में काफी छोटा है। 6 जनवरी को गुजरने वाले ऐस्टरॉइड और धरती के बीच सिर्फ 74 लाख किमी दूरी होगी।

ये ऐस्टरॉइड बन सकता है खतरा..

2014 YE15 ऐस्टरॉइड पृथ्वी और बुध के बीच सूरज का चक्कर लगाने वाले एटेन ऐस्टरॉइड का हिस्सा है। नासा का कहना है कि दूसरे ऐस्टरॉइड का व्यास 150 मीटर से अधिक है। यह ऐस्टरॉइड धरती के 74 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा और इससे खतरे की संभावना है।

धरती की ओर आ रहे हैं 5 ऐस्टरॉइड..

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह ऐस्टरॉइड धरती की तरफ सीधा आता है, तो बड़ा खतरा हो सकता है, क्योंकि इतने बड़े ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने की वजह से तबाही मच सकती है। वैज्ञानिकों ने ऐस्टरॉइड की एक लंबी लिस्ट जारी है। एक कार के आकार का ऐस्टरॉइड 2020 API 7 जनवरी को धरती के पास से जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक, इस ऐस्टरॉइड का आकार 13 फीट है और धरती से 17

 

लाख किमी की दूरी से गुजरेगा।

इसके अलावा दूसरे ऐस्टरॉइड 2013 YD48 11 जनवरी को धरती के पास से गुजर सकता है। अनुमान के मुताबिक इसका आकार 340 फीट है और यह धरती से 56 लाख किमी दूरी से जाएगा। इसके अलावा 2021 BA धरती के पास 18 जनवरी को गुजपरेगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top