देश/ विदेश

भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा..

भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा..

 

 

देश-विदेश: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।

इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

बता दे कि अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश की सियासत में आज समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका मिला हैं।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने की मोदी-योगी की तारीफ..

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top