उत्तराखंड

डीजी हेल्थ के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित..

डीजी हेल्थ के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित..

 

रुद्रप्रयाग। वेतन बढ़ोत्तरी एवं ग्रेड पे समेत कई मांगों लेेकर आंदोलित महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन डीजी हेल्थ के आश्वासन के बाद फिलहाल नवम्बर माह तक स्थगित हो गया है। यदि फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो उन्हें मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।

गत 8 सितम्बर से उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद शाखा ने अपना आंदोलन शुरू किया था। संघ की अध्यक्ष दीपा नेगी एवं सचिव दीपिका पंवार ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मचरियों ने वेतन बढोत्तरी एवं ग्रेड पे समेत कई मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 से 14 सितम्बर तक काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया था।

जिसके बाद 15 सितम्बर से कार्यबहिष्कार शुरू किया था, लेकिन प्रांतीय नेतृत्व के पदाधिकारियों ने डीजी हेल्थ डाॅ शैलेजा भटट एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोग्राम निदेशक डाॅ सरोज नैथानी के सामने अपनी जायज मांगें रखी। जिस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में प्रोत्साहन राशि दस हजार देने तथा ग्रेड पे 2800 करने की मांग के लिए शासन स्तर पर सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक करने का आश्वसन दिया गया। जिसका आदेश जारी करने का आश्वासन मिलने पर ही प्रांतीय नेतृत्व माह नवंबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। माह नवंबर तक यदि उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो उन्हें पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top