उत्तराखंड

पर्वतारोही सविता कंसवाल ने 15 दिनों माऊंट एवेरेस्ट और मकालू पर्वत पर किया फतह..

पर्वतारोही सविता कंसवाल ने 15 दिनों माऊंट एवेरेस्ट और मकालू पर्वत पर किया फतह..

 

 

 

 

सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। जिसके बाद उन्होंने 15 दिन के अंदर माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी आरोहण किया।

 

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के लोंथरु गांव की रहने 25 वर्षीय पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर है। आपको बता दे कि सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। जिसके बाद उनके कदम यहीं नहीं रुके, और उन्होंने 15 दिन के अंदर माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी आरोहण किया। बता दे कि चार बहनों में सबसे छोटी सविता का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया। सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता की सफलता पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, पर्वतारोही विष्णु सेमवाल, माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा आदि ने खुशी जताई है। आपको बता दे कि इससे पहले भी सविता कई पर्वतों पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।जिसमें से त्रिशूल पर्वत (7120 मीटर), हनुमान टिब्बा(5930 मीटर),कोलाहाई (5400 मीटर),द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर),तुलियान चोटी (5500 मीटर) दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) सहित कई चोटियां शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top