उत्तराखंड

उत्तरकाशी में सौ मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 1 की मौत, 3 घायल..

उत्तरकाशी में सौ मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 1 की मौत, 3 घायल..

बड़कोट क्षेत्र के स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर हुआ हादसा..

स्यालव गांव से बड़कोट की ओर आ रहा था वाहन..

 

 

 

 

 

 

बड़कोट क्षेत्र के स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर हुई मैक्स वाहन दुर्घटना हो गया हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए हैं।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कही न कहीं से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जिसमे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बनी हुई हैं। जिसमें कई बेकसूरों की जान जा रही है।

 

आए दिन सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं।ऐसी ही एक खबर बड़कोट क्षेत्र से भी सामने आयी हैं। जहां बड़कोट क्षेत्र के स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर हुई मैक्स वाहन दुर्घटना हो गया हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए हैं। गुरूवार को करीब सुबह 8 बजे स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर नगाण गांव के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

वाहन स्यालव गांव से स्थानीय सवारियों को लेकर बड़कोट की ओर आ रहा था। जोकि अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों हायर सेंटर देहरादून रैफर किया गया।

ये भी पढ़े-बड़े नसीब वालों को मिलती है दो जून की रोटी, जानिए 2 जून की रोटी का पूरा इतिहास..

वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड मान रही है। सीओ सुरेंद्र भंडारीका कहना हैं कि वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां पर तीखा ढलान होने के साथ ही बैंड भी था। प्रशासन का मानना है कि यहां पर तेज रफ्तार व असावधानी दुर्घटना का कारण बनी।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top