उत्तराखंड

चमोली में खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत..

चमोली में खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत..

वीरान और आबादी क्षेत्र से दूर है घटना स्थल..

 

 

 

 

उत्तराखंड: चमोली जिले में शुक्रवार रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। मौसम खराब होने के कारण इस दुर्घटना का पता शनिवार की सुबह लग पाया। जानकारी के अनुसार यह हादसा घाट विकास खंड के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर हुआ। जिसमें एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दे कि वाहन में तीन युवा सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था।

आपको बता दे कि मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार रात को दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह वीरान और आबादी क्षेत्र से दूर है। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से एक अन्य वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी।जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top