उत्तराखंड

मुख्यमंत्री गैरसैंण को लेकर ठोक रहे एक के बाद एक मास्टर स्ट्रोक..

मुख्यमंत्री गैरसैंण को लेकर ठोक रहे एक के बाद एक मास्टर स्ट्रोक..

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र गैरसैंण को लेकर एक के बाद एक, मास्टर स्ट्रोक ठोक रहे हैं और विपक्ष कांग्रेस हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। गैरसैंण में राजधानी, अलग उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के मूल में था, मगर इस पर 19 सालों तक कुछ नहीं हुआ, सिवा सियासत के। इसी साल मार्च में गैरसैंण में विधानसभा  सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अचानक गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया।

कांग्रेस को काटो तो खून नहीं। गैरसैंण में कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र की पहल कांग्रेस सरकार के समय हुई, मगर वह इससे आगे कदम बढ़ाने का साहस नहीं जुटा पाई। त्रिवेंद्र ने पहले गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया और हाल में राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 25 हजार करोड़ की योजना का एलान भी कर दिया। हाथ से मौका कैसे फिसलता है, कोई कांग्रेस से पूछे।

 

 

पिछले छह सालों में पूरी तरह भाजपा का वर्चस्व चला आ रहा है, जबकि कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर है। अब लग रहा कि कमजोर विपक्ष के बावजूद भाजपा को चुनौती मिल रही है, उसकी ही पार्टी के नेता मानों विपक्ष की भूमिका निभाने को आतुर हैं। एक विधायक को छह साल के लिए निष्कासित किया और सालभर बाद फिर गले लगा लिया। एक कैबिनेट मंत्री के पर कतरे गए तो छटपटाहट सियासी परिदृश्य पर दिखनी ही थी। एक अन्य हैं, जिन्होंने अपने पुराने कप्तान पर कथित टिप्पणी को लेकर तूफान बरपाने में कोई कसर ही नहीं छोड़ी। ताजातरीन मामला एक पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी का है, जो सरकार के खिलाफ सीधे पीएमओ में दस्तक दे बैठे। सूरतेहाल, सभी की जुबां पर यही है कि आखिर इसकी वजह क्या है।

 

 

चुनाव हैं, तो हर कोई जीतना चाहता है। इसमें गलत कुछ भी नहीं। अब इसमें कौन कामयाब होगा, कैसे होगा, कब होगा, यह सब डिपेंड करता है मैदान में उतरने वाले राजनीतिक दलों के संगठन के नेटवर्क, नेतृत्व क्षमता और जनता पर पकड़ पर। अपने सूबे में सवा साल बाद विधानसभा चुनाव हैं, तो सत्तासीन भाजपा और विपक्ष कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने को तैयार बैठे हैं। संगठन और पकड़ के पैमाने पर तो कांग्रेस फिलहाल भाजपा के मुकाबले बैकफुट पर ही दिख रही है, लेकिन नेतृत्व के पैमाने पर दोनों ने लगभग एक ही साथ एक जैसा कदम उठाया है। आलाकमान के नुमाइंदे के तौर पर प्रदेश प्रभारी का काफी अहम रोल होता है। भाजपा ने दुष्यंत कुमार गौतम, तो कांग्रेस ने देवेंद्र यादव पर दांव खेला है। अब चुनाव की कसौटी पर गौतम खरा उतरते हैं या फिर यादव, काफी कुछ तय करेगा कि मिशन 2022 कौन फतेह करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top