देश/ विदेश

मनोज मुंतशिर के एक वीडियो ने ट्विटर पर छेड़ी जंग..

मनोज मुंतशिर के एक वीडियो ने ट्विटर पर छेड़ी जंग..

बहस में कूदे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी..

 

 

देश-विदेश: बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुतंशिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमें उन्होंने मुगलों के खिलाफ बोलकर कोहराम मचा दिया है। आपको बता दे कि केसरी और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मुंतशिर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया और पूछा आप किसके वंशज हैं?

 

अपनी विरासत और हीरो चुनें। करीब एक मिनट के इस वीडियो में मनोज कहते हैं ‘पिछले कई सदियों से हमने अपने इतिहास की जमीन को लावारिस छोड़ दिया है। हम इस हद तक ब्रेनवॉशड हो गए कि अचानक हमारे प्री-प्राइमरी टेक्स्ट बुक में ग से गणेश हटाकर ग से गधा लिख दिया गया और हमारे माथे पर बल तक नहीं पड़ा।

देश को गलत बातें बताई गईं और अकबर, हुमायूं, जहांगीर जैसे “महिमामंडित किये गए डकैतों” के नाम पर सड़कों का नामकरण किया गया। मनोज के इस विवादित बयान से ट्विटर पर घमासान मचने के बाद ‘मुगल्स’ ‘ट्रेंड’ करने लगा और इस बहस पर 20 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मनोज के इस बयान की भरी निंदा की है. ऋचा ने मनोज के सरनेम ‘मुंतशिर’ पर तंज कसते हुए कहा, “शर्मसार करने वाली, बुरी कविता! देखने लायक नहीं है.अपना उपनाम भी हटा देना चाहिए जिस चीज से घृणा हो उससे फायदा क्यों लेना” वहीं फिल्म मसान के निर्देशक नीरज घायवन ने मनोज की कविता के लिए उनकी आलोचना की।

 

फिल्म ‘मुक्काबाज के गीतकार हुसैन हैदरी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मुंतशिर ने घृणा या झूठ फैलाने का काम किया है और ये शर्मनाक है।हालांकि कुछ लोग मनोज के समर्थन में भी आए और उन्होंने मनोज मुतंशिर का सपोर्ट करते हुए कहा कि लेखक ने केवल लोगों को देश और मुगलों के “भूले हुए वास्तविक इतिहास से परिचय कराया है इसमें गलत क्या?

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top