बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, नदी में गिरा टैंपो ट्रैवलर 10 लोगों की मौत..
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा बद्रीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई। हादसे में सात यात्री घायल बताया जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान चल रहा है।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)