उत्तराखंड

मुखबा आज से गंगोत्री के लिए विदा होगी मां गंगा की डोली..

मुखबा आज से गंगोत्री के लिए विदा होगी मां गंगा की डोली..

कल खुलेंगे भक्तों के लिए धाम के कपाट..

 

 

 

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट कल शनिवार को खुलेंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा मुखीमठ से मां गंगा की डोली विदाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज दोपहर 12:15 बजे डोली धाम के लिए रवाना होगी। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल का कहना हैं कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली यात्रा दोपहर 12:15 बजे आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ धाम के लिए रवाना होगी जो कि रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी। यहां से अगले दिन सुबह शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी जहां धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बता दे कि गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

 

 

कल होगी मां यमुना की विदाई..

मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई अक्षय तृतीया पर्व शनिवार को सुबह 8:25 बजे होगी। पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल का कहना हैं कि शनिवार को यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में 12:41 पर खोले जाएंगे। मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए उनके भाई शनिदेव की डोली भी उनके साथ जाएगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top