उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में सात साल की बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, ऐसे बचाई जान..

पिथौरागढ़ में सात साल की बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, ऐसे बचाई जान..

 

 

 

 

 

 

पिथौरागढ़ के जाखनी उप्रेती गांव में सात साल की बच्ची पर तेंदुए झपट गया। वह उसे सौ मीटर दूर तक खींच ले गया। बच्ची की मां और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के जाखनी उप्रेती गांव में सात साल की बच्ची पर तेंदुए झपट गया। वह उसे सौ मीटर दूर तक खींच ले गया। बच्ची की मां और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में भर्ती किया गया है। आपको बता दे कि जाखनी उप्रेती गांव में कमल सिंह की सात साल की बेटी शशिकला गुरुवार शाम को अपनी मां हेमा देवी के साथ घर के पास खेतों में गई थी।

इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और जबड़ों में दबाकर लगभग 100 मीटर दूर तक खींच ले गया। हेमा देवी सहित आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया तो लगभग 100 मीटर दूर तेंदुआ बच्ची को छोड़ गया। इसके बाद परिजन शशिकला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शशिकला के सिर, एक आंख, गले एवं पीठ पर तेंदुए के दांतों और पंजों के गहरे निशान बने हैं।

तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की दो टीमें बनाई हैं। एक टीम रात्रि में गश्त करेगी। तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाएंगे। दूसरी टीम घायल बच्ची की स्थिति देखने के लिए अस्पताल भेजी गई है। पीड़ित परिवार को शुक्रवार को राहत राशि दी जाएगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top