उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- नेलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत..

बिग ब्रेकिंग- नेलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत..

नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक अन्य सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना मिली है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भारत-चीन सीमा पर लगी नेलांग घाटी के भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना हैं कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा जा रहा है। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top