उत्तराखंड

शर्मनाक: मकान मालिक ने गर्भवती के साथ किया दुष्कर्म..

शर्मनाक: मकान मालिक ने गर्भवती के साथ किया दुष्कर्म..

उत्तराखंड: हल्द्वानी के दमुवाढूंगा से एक शर्मनाक घटना सामने आयी हैं। जहा मकान मालिक ने अपने किरायेदार की गभर्वती पत्नी के कमरे में घुसकर अस्मत लूट ली और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार मूल रूप से सिरसा सिसाईया गौसाई बदायूं निवासी दंपति दमुवाढूंगा में किराए पर रहते हैं। तहरीर के मुताबिक बीती दो जनवरी को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था।

 

मौका पाकर शनिवार रात आरोपी मकान मालिक राजू महिला के कमरे घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया और खुद के गर्भवती होने की बात बताई। मगर आरोपी ने उसे धमकाते हुए उसकी इज्जत लूट ली। जाते-जाते आरोपी धमका गया कि उसने यह बात किसी को भी बताई तो वह जान से मार देगा।

 

डरी सहमी महिला ने  आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित दंपति ने काठगोदाम थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top