उत्तराखंड

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें: श्याम..

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें: श्याम..

पुलिस ने वाहन चालकों एवं स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं अगस्त्यमुनि ने जन जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी देकर इसका प्रयोग करने की अपील भी की। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन यातायात निरीक्षक श्याम लाल के नेतृत्व में पुलिस रुद्रप्रयाग कस्बे में जनपद के वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

इस अवसर पर यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों व उपस्थित लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के बारे में भी जानकारी दी। दुर्घटना पीड़ित के लिए शुरुआती समय गोल्डन आवर होता है, हम लोग जितनी जल्दी दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति की मदद करेंगे। उसके सुरक्षित रहने की सम्भावना उतनी ही अधिक होगी। पुलिस नजर हटी, दुर्घटना घटी, नशा देता है एक पल का मजा, लेकिन दे जाता है जीवन भर की सजा।

जो यातायात नियमों की करेगा पालन, वही समझदार कहलायेगा। दुपहिया वाहन पर सुरक्षा का एक ही सहारा, सिर पर हेलमेट हमारा, अपनी नहीं तो अपनों की फिक्र करें, गाड़ी सावधानी से चलाएं। फैशन को छोड़ें, सुरक्षा से हाथ मिलाएं। हेलमेट पहनकर चलें, समेत कई स्लोगनों के माध्यम से जागरूक कर रही है।

वहीं थाना अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल के नेतृत्व में थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह अवधि में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें निरीक्षक पोखरियाल व उप निरीक्षक सीमा चौहान ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बसुकेदार में आयोजित स्थानीय मेले के दौरान उप निरीक्षक सीमा चौहान व हरीश चन्द्र ने मेले में आयी महिलाओं व जनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गोरा शक्ति माॅड्यूल के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top