देश/ विदेश

खालिस्तानी आतंकवादी’ बयान पर आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना रनौत..

खालिस्तानी आतंकवादी’ बयान पर आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना रनौत..

 

देश -विदेश : सोशल मीडिया पोस्ट में किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तान से करने के मामले में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना फिलहाल मुंबई में नहीं हैं।

आपको बता दें कि कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। कंगना की पेशी को लेकर उनके वकील ने कहा है

कि वो बुधवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाएंगी। एक्ट्रेस शूटिंग की वजह से मुंबई की बाहर हैं। फिलहाल इस मांग को लेकर खार पुलिस स्टेशन से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि इस मामले में 25 जनवरी 2022 तक कंगना को गिरफ्तार नहीं होगी।

सिख समुदाय के सदस्यों किया है केस दर्ज..

आपको बता दें कि बता दें, 23 नवंबर को कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। सिख समुदाय के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

जानिए कंगना ने क्या कहा था..

बता दें कि कंगना ने अपने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को खालिस्तानी आतंकवादी बताया था। कंगना का यह बयान तब सामने आया था जब केंद्र सरकार ने ये कानून संसद में वापस ले लिए थे। कंगना ने इन कानूनों के वापस लिए जाने के फैसले के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हैं,

लेकिन हमें उस लेडी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था। इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए’।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top