उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर गदेरा तक हटाई बर्फ..

केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर गदेरा तक हटाई बर्फ..

मार्च अंत तक केदारनाथ पैदल मार्ग से हटा दी जायेगी बर्फ..

बर्फ साफ करने में जुटे हैं डीडीएमए के 154 मजूदर, तीन किमी पैदल मार्ग रह गया है शेष..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 154 से अधिक मजदूरों की टीम लगातार पैदल मार्ग से बर्फ साफ कर रही है। शनिवार को टीम कुबेर गदेरा पहुंच गई है। जबकि 31 मार्च से पहले ही बर्फ हटाने वाली टीम के केदारनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है।
आगामी 6 मई को केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके लिए गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक पैदल मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है। सबसे पहले पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है ताकि अन्य विभागों को केदारनाथ पहुंचने में आसानी हो सके। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 154 से अधिक मजदूर बर्फ हटाते हुए कुबेर गदेरा पहुंच गए हैं। हालांकि अभी मार्ग को 1 मीटर तैयार किया जा रहा है ताकि घोड़े खच्चरों के साथ ही यहां एडवांस टीमों की आवाजाही हो सके। इसके बाद दोबारा मजदूरों की टीम केदारनाथ से बर्फ हटाते हुए नीचे को प्रस्थान करेगी।

 

इस बार मार्ग को 3 मीटर चौड़ा करने का काम होगा। तापमान बढ़ने से मार्ग में कुछ बर्फ भी पिघलने लगेगी इसलिए मार्ग को चौड़ा करने में आसानी होगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि डीडीएमए के मजदूर केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ साफ करने में जुटे हुए हैं। समय-समय पर बर्फ सफाई का निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े ग्लेशियर बने हैं, जिन्हें तोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्रा के समय तीर्थ यात्रियों को किसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए और मजदूरों की जरूरत पड़ने पर विभाग से कहा जायेगा। वहीं निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के ईई प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने वाली टीम कुबेर गदेरा पहुंच गई है। इसी गति से काम चलता रहा तो 31 से पहले टीम केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top