उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में दीपावली तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल..

केदारनाथ धाम में दीपावली तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल…

अब तक 11 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन..

 

 

 

 

 

 

 

मानसून के सुस्त पड़ने के साथ ही चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि दीपावली तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। इस साल 11 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम में अब तक दर्शन कर चुके हैं।

 

उत्तराखंड: मानसून के सुस्त पड़ने के साथ ही चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि दीपावली तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। इस साल 11 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम में अब तक दर्शन कर चुके हैं। इसमें 92 हजार यात्री हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ पहुंचे। मानसून के अंत के बाद, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने 1 सितंबर को केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन आरक्षण स्वीकार करना शुरू कर दिया, जिसने 16 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच टिकटों के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। एक सप्ताह के भीतर ही दीपावली तक ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। हेली सेवा से केदारनाथ जाने की योजना बना रहे तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल रही हैं।

आपको बता दे कि तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित होती है। यूकाडा ने प्रतिदिन की क्षमता के आधार पर 70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की है। जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से ऑफलाइन बुक की जाती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि चारधाम यात्रा के लिए लोगों में भारी उत्साह है। दीपावली तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है।

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 33 लाख पार
इस बार तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुले थे। अब तक चारधामों में 33 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के लिए पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री व श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.inपर ऑनलाइन पंजीकरण करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top