उत्तराखंड

जानिए बंदूक लिए केदारनाथ मंदिर के बाहर क्यों खड़े हैं सेना के जवान..

जानिए बंदूक लिए केदारनाथ मंदिर के बाहर क्यों खड़े हैं सेना के जवान..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 30 जवान मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 30 जवान मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार ITBP जवानों की ये तैनाती केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह की सुरक्षा के लिए गई है, जो 40 किलो से ज्यादा वजन के सोने की परत से मंडित है। मंदिर की सुरक्षा ITBP जवानों के हाथों में सौंपने का ये फैसला केदारनाथ श्राइन बोर्ड ने लिया है।

आपको बता दे कि ITBP के जवानों के साथ ही पुलिस बल भी तैनात की गयी हैं। बता दें कि करीब 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस 15 डिग्री तक गिर जाता है। कपाट बंद होने के चलते यहां कोई नहीं होता है, लेकिन इस बार मंदिर की सुरक्षा के लिए ITBP के जवान तैनात रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top