उत्तराखंड

आज से कई रूटों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा..

हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया..

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हेलीकाॅप्टर सम्मेलन होगा..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में शुक्रवार यानि आज से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 1:30 यहां पहुंचेंगे। 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल के फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में आधुनिक सुख सुविधाओं के लोगों को राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टर्मिनल में अंदर आने पर राज्यपुष्प ब्रह्मकमल की झलक दिखाने वाले तीन स्तंभ बनाए गए हैं। इन्हीं स्तंभों के सामने राज्य की कलाकृतियों को दर्शाया गया है।

 

 

 

टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना हैं कि शुक्रवार को उड़ान योजना के तहत हैरिटेज कंपनी की ओर से सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

 

वहीं, पवन हंस की ओर से जौलीग्रांट से श्रीनगर और गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पवन हंस की ओर से दून से हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ वाया हल्द्वानी हेली सेवा शुरू की जाएगी।

 

विभिन्न रूटों पर हेली सेवा का किराया..

स्थान                                     रुपये

देहरादून से हल्द्वानी               5683

पंतनगर से पिथौरागढ़             4625

देहरादून से पिथौरागढ़            7999

जौलीग्रांट से गौचर                  4625

सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़    2500

सहस्त्रधारा से गौचर                3000

जौलीग्रांट से श्रीनगर                3581

 

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, यूकाडा के सहयोग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हेलीकाॅप्टर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश की कई एविएशन कंपनियां भाग लेंगी। प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हेली कंपनियों के साथ संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top