उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग से पांच सौ कार्यकर्ता करेंगे गैरसैंण कूच..

रुद्रप्रयाग से पांच सौ कार्यकर्ता करेंगे गैरसैंण कूच..

गैरसैंण विधानसभा सत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा विशाल प्रदर्शन..

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रविवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने जाने से पूर्व जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने उनका स्वागत किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस बेरोजगारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़, बढ़ती महंगाई, प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति सहित तमाम जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने सहित कई मामलों पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। जिसे कांग्रेस सदन में उठायेगी।

ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। गैरसैंण विधानसभा सत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन को लेकर रुद्रप्रयाग से करीब पांच सौ कार्यकर्ता गैरसैंण कूच करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट, विजय गुणसोला, सूरज नेगी, दीपक भंडारी, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, संदीप कुमार, गम्भीर सिंह भंडारी, मुर्तजा बेग, आदित्य खत्री, आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top