उत्तराखंड

छात्राओ को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना जरूरी: दीपेन्द्र..

राबाइंका में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन..

छात्राओं को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण..

 

 

 

रुद्रप्रयाग: अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद भूंकप की दृष्टि से अंति संवेदनशील जोन 4 व 5 में आता है। इसके अलावा यहां बरसात में बादल फटने, भूस्खलन, हिमस्खलन तथा वनाग्नि की घटनाओं से हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में हमें आपदा से बचने के उपाय के साथ ही लोगों को सुरक्षित रखने की जानकारी होना जरूरी है।

 

कहा कि छात्राओं को अपने आस-पास के लोगों को भी जानकारी देकर अवगत कराना चाहिए, जिससे सभी तक यह जानकारी पहुंच सके। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने विद्यालय की छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर भूंकपरोधी भवन निर्माण, भूस्खलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, नदी नालों से उचित दूरी पर रहते हुए आपदाओं के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया और आम जनमानस से आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए आवश्यक उपाय किए जाने का आहवान भी किया।

 

साथ ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय एवं कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम पर भी जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में रेडक्रास समिति के कोषाध्यक्ष अनूप सेमवाल, राज्य प्रतिनिधि मुंशी चैमवाल ने रेड क्रॉस एवं आपदा न्यूनीकरण की जानकारी दी। राजविंदर सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ ही आपदा में उपयोग आने वाले उपकरणों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत, अध्यापिका अंजू बिष्ट, रविंद्र तलवाड़ा, बृजभूषण वशिष्ठ सहित छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र खत्री ने किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top