उत्तराखंड

आईपीएस अधिकार अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव..

आईपीएस अधिकार अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव..

उत्तराखंड:आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। आपको बता दें कि राज्य गठन के बाद पहली बार कोई अपर प्रमुख सचिव पद बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक पद पर आसीन अभिनव कुमार तेज तर्रार अफसर माने जाते हैं। इससे पहले उत्तराखंड में सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव पद पर तैनात ओमप्रकाश को हटा दिया था। उनकी जगह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। संधू प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।

 

नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार..

मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने के बाद अब प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन में सचिवालय से लेकर जिलों में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले जाएंगे।

 

सूत्रों के अनुसार प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद को अंजाम देने से पहले ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे थे। तीरथ राज में नौकरशाही में बड़ा बदलाव नहीं हो पाया। मुख्य सचिव और जिलों के डीएम-पुलिस कप्तान बदले जाने की सिर्फ चर्चाएं तैरती रहीं। लेकिन मुख्य सचिव को बदले जाने के बाद अब नौकरशाही को ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार पहले सचिवालय में तैनात कुछ प्रमुख अफसरों के विभागों में बदलाव करेगी और उसके बाद जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top