देश/ विदेश

भूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया,सुनामी की चेतावनी जारी..

भूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया,सुनामी की चेतावनी जारी..

रिक्टर स्केल पर 7.7 रही तीव्रता..

 

 

 

देश-विदेश: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई हैं। मौसम विभाग का कहना हैं कि इंडोनेशिया ने पूर्वी नुसा तेंगारा में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई है।बताया जा रहा हैं कि भूकंप का केंद्र पांच किमी की गहराई पर था।

सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना हैं कि भूकंप केंद्र के 1,000 किमी के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें आने की संभावना है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की वजह से हताहत होने वाले लोगों की संख्या कम है। हालांकि, इसने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के भूकंपों ने सुनामी और भूस्खलन का खतरा पैदा किया है।

इंडोनेशिया में लगातार आते रहते हैं भूकंप के झटके..

आपको बता दे कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, इस वजह से यहां पर हमेशा ही भूकंप के झटके और सुनामी आती रहती है।रिंग ऑफ फायर एक आर्क की तरह है, जहां की टेक्टोनिक प्लेट्स में अक्सर ही हलचल होती रहती है, जो भूकंप की वजह बनता है।ये आर्क जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन में फैला है। इंडोनेशिया में 2004 में जबरदस्त भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.1 थी।इसकी वजह से इतनी भयंकर सुनामी आई, जिसकी चपेट में आकर दक्षिण एशिया में 2.2 लाख लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशिया में ही अकेले 1.7 लाख लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top