उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- इंडिया नहीं अब होगा भारत?

बिग ब्रेकिंग- इंडिया नहीं अब होगा भारत?

 

देश-विदेश: बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब भारत को अंग्रेजी में भी Bharat ही बोला जाएगा। 5 दिन के स्पेशल पार्लियामेंट्री सेशन में क्या क्या होना है ये अब बड़ा धमकेदार प्रश्न बन गया है। कहीं वन नेशन वन इलेक्शन की बात हो रही है तो कहीं UCC की तो अब बात हो रही है भारत का नाम अंग्रेजी में भी BHARAT ही होने वाला है। ऐसा प्रश्न उठने का कारण है की “राष्ट्रपति भवन की तरफ से 9 सितंबर के G20 रात्रिभोज (G20 Dinner) के लिए भेजे निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था।

 

बीजेपी (BJP) सांसद हरनाथ सिंह यादव ने संविधान से ‘INDIA’ शब्द हटाने की मांग की है। उन्होंने भारत के संविधान में संशोधन कर INDIA को भारत करने की मांग की है। जान लें कि इससे पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी इसे लेकर बयान दिया था। मोहन भागवत ने कहा था कि किसी को समझ आए या नहीं लेकिन इंडिया नहीं बोलना चाहिए भारत ही बोलना चाहिए।

 

मोहन भागवत जी ने हाल ही में इंडिया की जगह भारत शब्द के इस्तेमाल की अपील लोगों से की थी. अब राष्ट्रपति मुर्मू ने भोज के निमंत्रण में ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। इसे संघ प्रमुख की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है। जब राष्ट्रपति जी ही भारत बोल रहे हैं तो क्यों ना देशप्रेमी भारत वासी भी अब भारत हो कहें… क्यों INDIA जो अंग्रेजों का दिया नाम है उसे ढोए।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top