उत्तराखंड

सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद..

सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद..

तीन साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। वहीं गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। आपको बता दे कि यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए।

 

बताया जा रहा है कि थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुआ इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top