देश/ विदेश

यूक्रेन से युद्ध के बीच एयर इंडिया ने रद की रूस के लिए उड़ान सेवा..

यूक्रेन से युद्ध के बीच एयर इंडिया ने रद की रूस के लिए उड़ान सेवा..

 

देश – विदेश : रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान रद कर दी है। जिन यात्रियों ने पहले ही फ्लाइट की टिकट बुक कर रखी थी उन्हें पूरा किराया वापस किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा को खतरा देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

रूस की न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूस के दूतावास ने बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था, हम आपको बताना चाहते हैं कि एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को-दिल्ली फ्लाइट के लिए टिकट बेचने बंद कर दिए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फ्लाइट दोबारा कब शुरू की जाएगी।

एयर इंडिया के मुताबिक जिन यात्रियों ने टिकट बुक कर लिया है उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा। इससे पहले एयर इंडिया की दो फ्लाइट मॉस्को जाती थीं। अगर कोई सूचना नहीं दी जाती है तो अब रविवार को दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट रवाना होगी।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। कीव में रूसी सेना के द्वारा किए गए नरसंहार के बाद पूरी दुनिया आक्रोश में है। अब गुरुवार को यूएन जनरल असेंबली में एक प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इसमें रूस को एनएचसी से बाहर करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में भी भारत के सामने मुश्किल खड़ी है। रूस ने भी चेतावनी दी है कि जो सदस्य देश वोटिंग से दूरी साधेगा उसे भी विरोधी माना जाएगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top