उत्तराखंड

चुनावी मौसम में मजबूत सेनापति की हुई कांग्रेस में वापसी: नेगी..

चुनावी मौसम में मजबूत सेनापति की हुई कांग्रेस में वापसी: नेगी..

डॉ रावत के राजनीतिक अस्तित्व को समाप्त करने वालों को समय पर मिलेगा जवाब..

 

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मजबूती की ओर बढ़ रही कांग्रेस पार्टी में डॉ हरक सिंह रावत की वापसी होने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं उन्हें राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक मजबूत सेनापति के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने यहां जारी बयान में कहा कि चुनाव में जीतने और जितवाने में माहिर गढ़वाल क्षेत्र के एक बड़े नेता डॉ हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री से अब भाजपा का खेल बिगड़ना तय है।

 

कहा कि जिस प्रकार डॉ रावत की राजनीतिक भविष्य को समाप्त करने का षड़îत्र कुछ दिनों में किया गया, उसकी कीमत भाजपा सहित उन तमाम नेताओं को आने वाले समय में चुकानी होगी। साथ ही डॉ रावत के कांग्रेस में घर वापसी से आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में चुनावी रैलियों के लिए अगर चुनाव आयोग मंजूरी देगा तो ऐसे में डॉ रावत भाजपा के खिलाफ आग उगल सकते हैं, जिससे जनता को भाजपा के खिलाफ लामबंद करने में और आसानी होगी।

 

कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोग डॉ रावत के कांग्रेस में आने का जरूर विरोध कर रहे थे, लेकिन बड़े स्तर पर सभी लोग डॉ रावत को कांग्रेस में लाने के लिए उत्सुक थे। क्योंकि सबको पता था कि डॉ रावत भाजपा से गढ़वाल में काफी सीटों के नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में पल्टाने का दमखम रखते हैं। इसीलिए भाजपा ने उनके पार्टी छोड़ने से पहले ही उन पर कार्यवाही का षड़îत्र किया, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने डॉ रावत को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top