देश/ विदेश

चतुर और धन अर्जित करने वाले होते हैं इस राशि के लोग..

चतुर और धन अर्जित करने वाले होते हैं इस राशि के लोग..

 

 

देश-विदेश: राशि परिचय की इस कड़ी में आज हम आपको कन्या राशि के बारे में बता रहे हैं। कन्या राशि का प्रतीक नौका पर बैठे हाथ में दीपक लिए कन्या की आकृति होती हैं। कन्या का स्वामी ग्रह बुध है, इस कारण से इस राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कन्या राशि के जातक परिवर्तनशील होते हैं। धन अर्जित करने के प्रति उत्सुक रहते हैं।

कन्या राशि वालों की 10 विशेषताएं..

1- कन्या राशि के जातक हमेशा उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं।

2-  इस राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन पसंद करते हैं। ये लोग सुंदर होते हैं।

3-  इस राशि के जातक लंबी कद काठी के होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा चंचल होता है, लेकिन ये फुर्तीले भी होते हैं।

4- कन्या राशि वाले मेहनती और व्यवस्थि​त जीवन पसंद करते हैं. इनको कार्यों का प्रबंधन करने में मजा आता है। अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हीं कारणों से ये सफल रहते हैं।

5- इस राशि के लोग समीक्षा करने में माहिर होते हैं। दूसरे के गुण और दोष का विवचेन करते हैं।

6- ऐसे लोग कार्य क्षेत्र में व्यावहारिक और काम में दक्ष होते हैं, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी इनको सफलता नहीं मिलती है तो निराश हो जाते हैं।

7-  ये लोग अच्छे वक्ता होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सामान्य होता है।

8-  दूसरों की मदद करना इनकी आदत होती है। कई बार दूसरों की मदद करके फंस जाते हैं. दान देने से नहीं चूकते हैं।

9-  बुध की चंचलता यानी जल्दीबाजी के कारण कई बार इनका काम बिगड़ जाता है। हालांकि ऐसी स्थिति में भी शांत और संयमित रहना इनका स्वभाव है।

10- हर काम में इनको परफेक्शन चाहिए। कई बार ज्यादा सोच विचार के कारण ये मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top