राशिफल

कुंभ राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे कई मौके,राशिफल 31 अक्टूबर 2022..

कुंभ राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे कई मौके,राशिफल 31 अक्टूबर 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष- कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको कोई दंड मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी छुपे हुए राज को परिवार के सदस्यों के सामने उजागर कर सकता है,जिसके बाद आपको अपने माता-पिता से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको आज कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में रिलैक्स होकर काम करेंगे,यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया,तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

 

वृष- आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को नेत्रों से संबंधित कष्ट हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप में शामिल होंगे,जहां को अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आज आप संतान को कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया तो वह आज आपको मिलना मुश्किल सकता है।

मिथुन- स्वास्थ्य के लिए आज का दिन आपका कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।

 

कर्क- आपके मन में चल रही उलझनें आज आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसे देखकर आपको भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे,तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा।

सिंह- कार्यक्षेत्र में आप आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसे देखकर आपको भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे,तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आज व्यवसाय के कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या- कार्यक्षेत्र में आप आज पूरा लाभ उठाएंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी सरकारी काम में नीति नियमों का पूरा पालन करेंगे,जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ करीबी आज आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र आज आपसे धन उधार मांग सकता है,जिसे आपको अवश्य देना होगा।

तुला- परिवारिक रिश्ते में आज का दिन आपके लिए मजबूती लेकर आएगा। घर परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी क्रोधी व्यक्ति से बचना होगा। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो,तो उसके बाद आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी है कि नहीं तो परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक- आपको आज किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो आज आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का आप पूरा मान सम्मान रखेंगे।

धनु– परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और धन-धान्य में वृद्धि होगी,लेकिन आपको आज कुछ लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे और उनकी आवभगत में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई सामाजिक कार्य आज आपकी तरक्की का कारण बनेगा,जिसमें आपका भव्य स्वागत किया जा सकता है।

मकर- व्यापार में कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति दे सकते हैं,जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शासन सत्ता का भी आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के बीच जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और वह किसी प्रतियोगिता में कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

कुंभ- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ धीमा रहने वाला है,लेकिन आपको आज व्यापार में निवेश का लाभ मिलेगा। यदि आप आज किसी की मदद करेंगे,तो वह भविष्य में आपकी मदद अवश्य करेंगे। रिश्तों में चल रही अनबन को आज आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। आप अपना कोई निवेश सोच विचार कर करें और किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से करें।

मीन- कारोबार कर रहे लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। लाभ के नए नए स्त्रोत मिलने से वह एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों को आज आप साथ लेकर चलेंगे,जिससे पारिवारिक एकता बनी रहेगी और लोग भी एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति को पनपने से बचाना होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करके अपनी शारीरिक समस्याओं को भी समाप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top