राशिफल

तुला और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहे सावधान, राशिफल 30 मार्च 2024..

तुला और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहे सावधान, राशिफल 30 मार्च 2024..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा। आप अपने मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भाई व बहनों से यदि संबंधों में कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको संतान से किसी हुए वादे को पूरा करवाएंगे। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आप अपने कामों में कुछ नीतियों को अपना कर काफी सारे मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आपको किसी सरकारी स्कीम में धन लगाने से बचना होगा।

वृषभ– आज आप किसी भी मामले में सावधानी रखें। आपका किसी नए वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपने यदि बिना सोचे समझे कोई काम किया था, तो वह परिवार के सदस्य के सामने उजागर हो सकता है। नवविवाहित जातको के जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी से कोई वादा ना करें,नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या होगी। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मिथुन– आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको कुछ उलझनो के कारण समझ नहीं आएगा की किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कोई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत शेयर ना करें।

सिंह– आज आपके उधार दिए धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। यदि शेयर मार्केट में धन लगा रहे लोगों ने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाएंगे तो उसमे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।

कन्या– आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर कामो में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पानी पर पूरा ध्यान दें, नहीं आपको स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हे उनका सितारा बुलंद रहेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपको घमंड या दिखावे में आने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें बहुत ही सोच समझ कर धन लगाएं।

तुला– आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने होगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप किसी काम को मन लगाकर करें। व्यवसाय में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य मे अक्समात गिरावट होने के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आज भाइयों में कहासुनी हो सकती हैं।

वृश्चिक– आज आपको दूसरो की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। राजनीति में शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है,तभी उन्हें किसी अच्छे मुकाम की प्राप्ति हो सकेगी।

धनु– आपको अच्छे चलते बिजनेस मे कुछ समस्या आ सकती है जिस कारण आपका ध्यान भंग रहेगा। आप कोई डिसीजन समय पर नहीं ले पाएंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मकर– कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप संतान के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती हैं,जिसके कारण रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है। आप अपनी मकान,दुकान आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे,तो उसमें आपको उसके जरूरी कागजातो पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ– प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। उनकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति भी करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको एक सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने स्टेटस को मेंटेन करेंगे जिस कारण आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो उन्हें किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा।

मीन– आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक शुभ सूचना लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी। आपका संतान की शिक्षा से संबंधित कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा है, तो वह पूरा हो सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं के खरीददारी भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top